होम / IFS officers transfer: विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग विभागों में तबादला , 11 आईएफएस अधिकारियों का तबादला

IFS officers transfer: विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग विभागों में तबादला , 11 आईएफएस अधिकारियों का तबादला

• LAST UPDATED : July 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज), IFS officers transfer: विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों में तबादले किए जा रहें हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया हैं। निकाले गए आदेश के मुताबिक 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

इन अधिकारियों का तबदला

  • पीके सिंह (भावसे-1998) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रमेश गणावा को खंडवा वृत्त का वनसंरक्षक बनाया गया।
  • पीएन मिश्रा को नर्मदापुरम का वनसंरक्षक कार्य आयोजना बनाया गया है।
  • अनुपम सहाय को शिवपुरी वृत्त का वन संरक्षक बनाया गया है।
  • चंद्रेशेखर सिंह को उत्तर सागर वनमंडल का वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
  • रमेश राठौर को उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख-भोपाल बनाया गया है।
  • प्रियांशी सिंह को वनमंडलाधिकारी अशोकनगर भेजा गया है।
  • अक्षय राठौर को वनमंडलाधिकारी गुना भेजा गया है।
  • अनुपम शर्मा को वनमंडलाधिकारी रीवा भेजा गया है।
  • सर्वेश सोनवानी को वनमंडलाधिकारी छतरपुर भेजा गया है।

Also Read: मां शारदा के शहर में 10 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox