होम / Bhind: अवैधी वसूली का खुला खेल, नहीं थम रही अवैध वसूली, Video Viral

Bhind: अवैधी वसूली का खुला खेल, नहीं थम रही अवैध वसूली, Video Viral

• LAST UPDATED : December 31, 2022
इंडिया न्यूज, भिंड (Bhind– Madhya Pradesh)

Bhind: मध्यप्रदेश का भिंड अवैधी वसूली का केंद्र बन चुका है। जहां से कोई ना कोई अवैघ वसुली की खबर सामने आती ही रहती है। जिसके चलते भिंड में एक बार फिर दिखा अवैधी वसूली का खुला खेल। इस बार खबर के साथ-साथ अवैध वसूली का बकायदा वीडियो भी सामने आया है। मामला भिंड के इटावा रोड स्थित डिडी गांव के पास का है।

नगर पालिका शुल्क के नाम पर लोडिंग वाहन गाड़ियों से अवैध वसूली कर रही है। जिसका वीडियो सामने आ रहा है। जो अवैध वसूली का वाहन चालक ने  बनाया है। जिले में दिन ढलते ही, नेशनल हाइवे 719 पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो जाता है। जिसके चलते पैसे लेकर अवैध लोडिंग वाहन निकाला जाता है। पैसे देने की मनाही किए जानें पर वाहन चालकों के साथ बदसलूकी की जाती है।

आपको बता दें कि रोड पर अवैध वसूली करने वाले लोग वाहन चालकों से 200 से 500 रूपय तक मांगते है। जिसके चलते इन्होंने छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहनों तक की अवैध वसूली शुल्क तय करी हुई है। जैसा वाहन वैसा राशि शुल्क वसूलते है दबंग। जिसके कारण भिंड की नगर पालिका पर वसूली का आरोप लग रहा है। वीडियो में पैसे लेने वाला व्यक्ति नगर पालिका के नाम पर वाहन से शुल्क ले रहा है।

यह भी पढ़े: MP Politics Year Ender 2022: मध्य प्रदेश की राजनीति में कैसा रहा साल 2022? इन बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों ने बटोरी सुर्खियां, जानिए यहां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox