Indore Municipal corporation
India News MP (इंडिया न्यूज), IMC Meeting: इंदौर नगर निगम की एक महत्वपूर्ण बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की कि 300 से अधिक दिव्यांगों को नगर निगम में नौकरी दी जाएगी। साथ ही, 3000 से ज्यादा मस्टर कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दी गई। अमृत 2.0 परियोजना के तहत सिरपुर, बिलावली और लिंबोदी तालाबों के लिए पीपीपी मॉडल पर टेंडर आमंत्रित की जाएंगी।
जल आपूर्ति सुधार के लिए, राजमोहल्ला से पंचमूर्ति नगर और हरिओम नगर तक नई पाइपलाइन बिछाने की योजना को मंजूरी मिली। नई टाउन प्लानिंग स्कीम पर भी चर्चा हुई।
महापौर ने सिटी लाइब्रेरी स्थापना और शासकीय बोरिंग का व्यापक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। नवनिर्मित हाथीपाला पुल का नाम ‘श्री बजरंग सेतु’ रखने का प्रस्ताव पारित हुआ।
महापौर भार्गव ने कहा, “हमारा लक्ष्य सबका विकास है। दिव्यांगों को रोजगार देकर और कर्मचारियों को नियमित करके हम एक नया मिसाल कायम करेंगे।”उन्होंने कहा कि आने वाले 7 दिनों में लोगों से सुझाव और शिकायतें पूछी जाएंगी।
इन निर्णयों से इंदौर के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। नगर निगम ने विकास और समानता पर जोर देते हुए शहर के भविष्य को नई दिशा दी है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…