होम / Inauguration of pm modi books: केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तकों का लोकार्पण

Inauguration of pm modi books: केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तकों का लोकार्पण

• LAST UPDATED : August 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Inauguration of pm modi books: केंद्रीय सूचना और प्रसारण, खेल एवं युवा मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भाषणों और संबोधनों को एकत्रित कर दो खण्डों में रचित पुस्तकों का लोकार्पण किया। इन पुस्तकों का प्रकाशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल जून 2020 से मई 2021 और जून 2021 से मई 2022 तक की अवधि में दिए गए भाषणों और संबोधनों में से संकलित किया गया है।

  • मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिला
  • प्रकाशन विभाग द्वारा एक स्टॉल का आयोजन

80 प्रेरणादायी भाषणों का समावेश

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभी भाषण प्रेरक रहे हैं। उनके हर भाषण में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनमें से पुस्तक की रचना के लिए भाषणों का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों के एक खंड में 86 प्रेरक और दूसरे खंड में 80 प्रेरणादायी भाषणों का समावेश किया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों में से महत्वपूर्ण विषयों पर उनके संबोधनों का संकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें स्टार्टअप इंडिया, सुशासन, नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति, आत्मनिर्भर भारत , जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जैसे विषयों पर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधनों को समाहित किया गया है।

विजनरी प्राइम मिनिस्टर

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इन किताबों को अवश्य पढ़ें। यह अमूल्य खजाना है, इसमें मोती मिलेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस किताब में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, जन-जन की बात को भी प्रकाशित किया गया है। ‘मन की बात’ सामाजिक मुद्दों के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजनरी प्राइम मिनिस्टर के रूप में निरूपित करते हुए उनके साथ के संस्मरणों का जिक्र किया।

जिसमें देश के नव निर्माण के लिए प्रधानमंत्री की कल्पना परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि देशभर में स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड मिला है। वहीं इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड में मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर को प्रथम स्थान मिलता रहा है।

मल्टी मीडिया प्रदर्शनी

कार्यक्रम के आरंभ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय द्वारा किया गया। इसके पश्चात पुस्तकों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी मंच पर मौजूद रहें। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन, प्रकाशन विभाग की महानिदेशक अनुपमा भटनागर द्वारा किया गया।

इसके साथ ही केंद्रीय सूचना और प्रसारण, खेल एवं युवा मामले के मंत्रीअनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व परिसर में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘9 सालः सेवा सुशासन और गरीब कल्याण’ के साथ ही ‘नया भारतः सशक्त भारत’ विषय पर आयोजित मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रकाशन विभाग द्वारा एक स्टॉल का आयोजन किया गया है। जिसमें विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकें अवलोकन और बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गईं।

Also Read: चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर चर्चा तेज, दिग्विजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox