होम / INDIA Alliance Bhopal Rally: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली रैली रद्द किए जानें पर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं ने बताई ये वजह

INDIA Alliance Bhopal Rally: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली रैली रद्द किए जानें पर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं ने बताई ये वजह

• LAST UPDATED : September 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), INDIA Alliance Bhopal Rally: मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरु होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली रैली को रद्द किए जानें के बाद भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार प्रतक्रियाएं देखने को मिल रही है। आज इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने इंडिया गठबंधन की रैली रद्द की गई है। लोग ‘सनातन धर्म’ के अपमान से आक्रोशित हैं। इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। इसी डर से उन्होंने रैली रद्द कर दी गई”

  • जनता का आक्रोश देखकर इंडिया गठबंधन की रैली रद्द
  • सनातन धर्म’ के अपमान से आक्रोशित जनता

कांग्रेस और गठबंधन के बीच चर्चा जारी

बता दें की शनिवार को भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि I.N.D.I.A गठबंधन की रैली को अभी के लिए रद्द कर दिया गया है। अभी कांग्रेस और गठबंधन के बीच चर्चा जारी है। जिसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि रैली कब और कहां से शुरु होगी।

नागपुर से हो सकती है रैली

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक I.N.D.I.A गठबंधन की पहली रैली अब भोपाल के बजाय नागपुर से शुरु किया जा सकता है। वहीं रैली रद्द होने को लेकर कई कारणों पर चर्चा जारी है। बता दें कि 13 सितंबर को दिल्ली में शरद पवार के आवास पर I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक की गई थी। जिसके बाद गठबंधन की रैली का ऐलान किया गया था।

Also Read: स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा-अब लड़ाई वोटों की नहीं बल्कि धर्म और अधर्म की है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox