होम / INDIA-BHARAT: इंडिया का नाम भारत करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया

INDIA-BHARAT: इंडिया का नाम भारत करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया

• LAST UPDATED : September 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), INDIA-BHARAT: देश के नाम को लेकर सियासी घमासान मचा है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रही है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात चीत करते हुए इंडिया का नाम भारत किए जाने की बात पर सहमती दी है। उन्होंने इंडिया अलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत तो भारत है, पहले भी था है और भारत ही रहेगा।

  • भारत तो भारत है, पहले भी था है और भारत ही रहेगा
  • बीजेपी इंडिया अलायंस से डर गई

प्रेसीडेंट ऑफ भारत

बता दें कि यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब राष्ट्रपित की ओर से जी-20 डिनर में शामिल होने के भेजे गए निमंत्रण पत्र पर प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा गया था। जिसके बाद विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार आरोप लगाया जाने लगा। विपक्ष का कहना है बीजेपी इंडिया अलायंस से डर गई है। जिसके कारण अब देश का नाम बदलना चाहती है। वहीं बीजेपी द्वारा इन आरोपों को खारिज किया जा रहा है।

प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे। जहां उन्हें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ कह कर संबोधित किया गया। जिसके बाद से ये मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

Also Read: इंद्र देव को मनाने का अनोखा तरीका, 10 हजार लोगो ने गांव के बाहर बनाया खाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox