होम / India Smart Cities Conclave in Indore 2023: इंदौर बना भारत का सबसे स्मार्ट सिटी शहर, राष्ट्रपति ने कई शहरों को किया सम्मानित

India Smart Cities Conclave in Indore 2023: इंदौर बना भारत का सबसे स्मार्ट सिटी शहर, राष्ट्रपति ने कई शहरों को किया सम्मानित

• LAST UPDATED : September 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), India Smart Cities Conclave in Indore 2023: इंदौर मेें आज स्मार्ट सिटी की नेशनल काॅफ्रेंस मेें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल हुई। द्रौपदी मुर्मु आज कई शहरों को सम्मानित किया। इंदौर शहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। जिसमें कई शहरों को पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के पुरस्कार से नवाजा गया है। आपको बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया साथ ही सभी विजेताओं को सम्मानित भी किया। दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत शहर और तीसरा स्थान पर उत्तर प्रदेश का आगरा रहा। इस को साथ मध्य प्रदेश को भारत का वहीं नंबर वन राज्य का पुरस्कार दिया गया।

100 शहरों में चंडीगढ़ बना नंबर वन

केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर 1 स्थान दिया गया है साथ ही चंडीगढ़ अपनी ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासन श्रेणी में भी विजेता बनकर उभरा है। केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित किए जा रहे 100 शहरों में मध्य प्रदेश के इंदौर को पहला स्थान, गुजरात के सूरत शहर को दूसरा स्थान और उत्तर प्रदेश के आगरा को तीसरा स्थान मिला।

इंदौर को मिला नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड

नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में मध्य प्रदेश के इंदौर सहर को पहला स्थान मिला है, वहीं गुजरात के सूरत को दूसरा स्थान तथा आगरा को तीसरा स्थान मिला। साथ ही सर्वश्रेष्ठ राज्य अवार्ड में मध्य प्रदेश को पहला स्थान मिला। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ राज्य अवार्ड में तमिलनाडु को दूसरा जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान प्रप्त हुआ । द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 में विभिन्न श्रेणियों में 61 विजेताओं को सम्मानित किया।

इंदौर को मिले सात पुरस्कार

प्रतियोगिता में कई श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए गए। मध्य प्रदेस के इंदौर को 4 श्रेणियों में 7 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी सीइओ दिव्यांक सिंह ने प्राप्त किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने इस प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आयोजन में कहा कि मध्य प्रदेस के इंदौर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अच्छा काम किया है। साथ ही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए एक शहर कैसे आगे बढ़ता है, इंदौर इसका अच्छा उदाहरण है।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 

बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कई शहरों को सम्मानित करने वाली हैं। इसके लिए वो मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच चुकी हैं। इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (बीसीसी) में दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न शहरों को पुरस्कार दिया जाएगा। इंदौर चार श्रेणियों में पहले पुरस्कार सहित सात पुरस्कारों से सम्मानित होगा।

कॉन्क्लेव में शाम‍िल द्रौपदी मुर्मु

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंच गई है। इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रहे दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शाम‍िल होने के लिए आई है। राष्ट्रपति मुर्मु इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित करने वाली हैं। तीस से अधिक शहरों के मेयर व CEO के अलावा प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि भी समारोह मेें शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। आज इंदौर चार श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार सहित 7 पुरस्कारों से सम्मानित होगा। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी CEO दिव्यांक सिंह प्राप्त करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

इस कार्यक्रम का केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इंदौर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अच्छा काम किया है। चुनौतियों का सामना करते हुए एक शहर कैसे आगे प्रगति करता है, इंदौर  इसका एक अच्छा उदाहरण है।

नवाचारों की प्रदर्शनी

बता दें कि इस कॉन्क्लेव में नवाचारों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इंदौर स्मार्ट सिटी ने भी अपने काम को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया है। इस कॉन्क्लेव में दो हजार से अधिक मेहमान शामिल हो रहे हैं। इनमें देश के 50 शहरों के महापौर, 64 स्मार्ट सिटी CEO शामिल हैं। देशभर से नगरीय निकायों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Also Read: Bharat Jodo Yatra in Indore: इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए झारखंड कांग्रेस व JMM नेता

MP Accident News: मंडला जिले में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox