होम / भारत ने जीता पहला ‘गोल्‍ड मेडल’, ‘ड्रैगन’ का तोड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

भारत ने जीता पहला ‘गोल्‍ड मेडल’, ‘ड्रैगन’ का तोड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : September 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल का खाता खोल दिया है। इंडिया को निशानेबाजों में इस बार पहला गोल्ड मेडल मिला है। जिसमें ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रंकेश पाटिल और दिव्यांश सिंह की तिकड़ी ने ये कमाल कर दिखाया है। एशियन गेम्स 2023 का 24 सितंबर 2023 का आधिकारिक आगाज किया जा चुका है।

बता दें की चीन के हांगझाऊ शहर में आयोजित इस मैच में भारत के खाते में अब तक 7 मेडल आ चुके हैं। बता दें कि भारत ने पहले दिन पांच मेडल अपने नाम कर लिए थे। वहीं दूसरे दिन गोल्ड के बाद ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है।

भारत की 100 से ज्यादा मेडल जितने की उम्मीद

इस बार हमारे देश से  655 एथलीट्स का दल 40 स्पोर्ट्स के विभिन्न इवेंट में अपना परचम लहराने को तैयारी में है। वहीं भारत को इस बार 100 से अधिक मेडल जीतने की उम्मीद है। इसके तहत टेबल टेनिस, रोइंग, शूटिंग, बॉक्सिंग और वुशू के अलावा हॉकी, क्रिकेट महिला और पुरुष इवेंट में पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

निशानेबाजों का दमखम

 भारत की ओर से मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में तीन निशानेबाजों ने दमखम दिखाया  है। शानदार आगाज दिव्यांश, ऐश्वर्य प्रताप और रुद्रंकेश ने की। इन तीनों ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए तीसरी और चौथी सीरीज में लीड को बनाए रखा। जिसमें चौथी सीरीज में दिव्यांश 104.7, रुद्रंकेश 105.5 और तोमर 105.7 ने  लीड के साथ अपनी बढ़त बनाए रखा। सबसे खास बात ये है कि भारतीय निशानेबाजों ने चीन के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

भारत ने तोड़ा ड्रैगन का रिकॉर्ड

इसी के साथ हमारे देश ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि भारत ने 1893.7 पॉइंट्स के साथ चीन को पछाड़ा। चीन ने 1893.3 पॉइंट्स बनाए थे। फिलहाल भारत 1893.7 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं कोरिया दूसरे नंबर पर 1890.1 पॉइंट्स के साथ टिका हुआ है। चीन 1888.2 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox