India News (इंडिया न्यूज), Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल का खाता खोल दिया है। इंडिया को निशानेबाजों में इस बार पहला गोल्ड मेडल मिला है। जिसमें ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रंकेश पाटिल और दिव्यांश सिंह की तिकड़ी ने ये कमाल कर दिखाया है। एशियन गेम्स 2023 का 24 सितंबर 2023 का आधिकारिक आगाज किया जा चुका है।
बता दें की चीन के हांगझाऊ शहर में आयोजित इस मैच में भारत के खाते में अब तक 7 मेडल आ चुके हैं। बता दें कि भारत ने पहले दिन पांच मेडल अपने नाम कर लिए थे। वहीं दूसरे दिन गोल्ड के बाद ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है।
इस बार हमारे देश से 655 एथलीट्स का दल 40 स्पोर्ट्स के विभिन्न इवेंट में अपना परचम लहराने को तैयारी में है। वहीं भारत को इस बार 100 से अधिक मेडल जीतने की उम्मीद है। इसके तहत टेबल टेनिस, रोइंग, शूटिंग, बॉक्सिंग और वुशू के अलावा हॉकी, क्रिकेट महिला और पुरुष इवेंट में पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
भारत की ओर से मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में तीन निशानेबाजों ने दमखम दिखाया है। शानदार आगाज दिव्यांश, ऐश्वर्य प्रताप और रुद्रंकेश ने की। इन तीनों ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए तीसरी और चौथी सीरीज में लीड को बनाए रखा। जिसमें चौथी सीरीज में दिव्यांश 104.7, रुद्रंकेश 105.5 और तोमर 105.7 ने लीड के साथ अपनी बढ़त बनाए रखा। सबसे खास बात ये है कि भारतीय निशानेबाजों ने चीन के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
इसी के साथ हमारे देश ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि भारत ने 1893.7 पॉइंट्स के साथ चीन को पछाड़ा। चीन ने 1893.3 पॉइंट्स बनाए थे। फिलहाल भारत 1893.7 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं कोरिया दूसरे नंबर पर 1890.1 पॉइंट्स के साथ टिका हुआ है। चीन 1888.2 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…