होम / Indian National Congress Foundation Day: देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मना रही है 138 वां स्थापना दिवस

Indian National Congress Foundation Day: देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मना रही है 138 वां स्थापना दिवस

• LAST UPDATED : December 28, 2022

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस है। देश की सबसे पुरानी पार्टी आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे ने डबरा में राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सुरेश राजे ने कहा कि कांग्रेस के सबको साथ लेकर चलने के समावेशी रुख के चलते भारत आगे बढ़ा। उन्होने कहा कि पार्टी ने हमेशा भारत की जनता के विकास और हित के लिए कार्य किया है।

 

हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस मनाती है अपना स्थापना दिवस

वही पर आपको बता दे की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे। स्थापना के समय वहां 72 प्रतिनिधि उपस्थित थे।। वरिष्ठ नेता व्योमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है।

कांग्रेस एक आंदोलन है

आज पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस एक आंदोलन है। कांग्रेस भारत के लोगों की आवाज है। स्थापना से लेकर आज तक कांग्रेस का मुख्य ध्येय सिर्फ राष्ट्रहित और जनसेवा ही रहा है। भारत का इतिहास जिस पार्टी के त्याग, समर्पण और सशक्त नेतृत्व क्षमता से अलंकृत है, वही पार्टी देश के सुनहरे भविष्य की फिर कहानी लिखेगी।’ इस साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस जनता से जुड़ने का अभिनव प्रयास कर रही है। इस लिहाज़ से ये साल कांग्रेस के लिए और महत्वपूर्ण हो जाता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox