होम / Indian Navy: कतर से पूर्व नौसैनिकों की वापसी पर CM मोहन ने जाहिर की खुशी, जानिए क्या कहा

Indian Navy: कतर से पूर्व नौसैनिकों की वापसी पर CM मोहन ने जाहिर की खुशी, जानिए क्या कहा

• LAST UPDATED : February 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Indian Navy: भारत के जिन 8 पूर्व नौसेनिकों को कतर में फांसी की सजा सुनाई गई थी, उन्हें भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया है, 6 पूर्व सैनिक भारत लौट चुके हैं। वहीं इसको लेकर मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मोदी सरकार की कूटनीति की तारीफ की है।

सीएम ने की मोदी सरकार की तारीख

CM मोहन यादव ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स के हैंडल पर पूर्व नौसैनिकों के भारत आगमन के वीडियो को पोस्ट कर कहा कि ‘नए भारत की नई तस्वीर, ये मोदी का इंडिया है। कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है। भारत की सफल विदेश नीति का दुनिया में प्रभाव पड़ रहा है, यह कूटनीतिक जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।’

8 सैनिकों को सुनाई गई थी मौत की सजा

आपको बता दें कि भारतीय नागरिकों को 25 मार्च, 2023 को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कतर के कानून के अनुसार, कानूनी कार्यवाही से गुजरना पड़ा। इस दौरान भारत के 8 सैनिकों को मौत की सजा दी गई थी। तब भारत ने कतर के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही थी। भारतीय की रिहाई पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए डहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले 8 भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox