Indore : एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 मार्च से इंदौर से दुबई के बीच नई उड़ान करेगी शुरू, जानें फ्लाइट की पूरी जानकारी

इंदौर: इंदौर में रहने वालो के लिए खुशखबरी सामने आई है। इंदौर दुबई फ्लाइट के बाद इंदौर से दुबई आने और जाने के लिए सप्ताह में दो फ्लाइट हो गई हैं। फिलहाल इंदौर से दुबई के बीच एयर इंडिया द्वारा एक फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। यह फ्लाइट सोमवार को इंदौर से रवाना होती है और शनिवार को वापस आती है।

नई फ्लाइट शुरू होने से इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे। इससे किराए में भी लोगों को फायदा मिलेगा। 

30 मार्च गुरुवार से शुरू होगी फ्लाइट

एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 मार्च से इंदौर से दुबई के बीच नई उड़ान शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट हर गुरुवार रात दुबई से इंदौर आएगी और देर रात वापस दुबई जाएगी। इससे इंदौर से दुबई के बीच सप्ताह में दो दिन उड़ानें हो जाएंगी। अभी इंदौर से एयर इंडिया द्वारा सप्ताह में एक दिन दुबई फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज ही इंदौर से दुबई के लिए सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए अपनी वेबसाइट पर बुकिंग शुरू की है। 

दुबई से इंदौर के लिए 14500 और इंदौर से दुबई के लिए 17450 रुपए होगा किराया

गुरुवार दुबई के स्थानीय समयानुसार शाम 6.05 बजे रवाना होकर रात 10.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं रात 1.20 बजे इंदौर से रवाना होकर दुबई के समयानुसार 2.55 बजे वहां पहुंचेगी।  रात 12 के बाद रवाना होने के कारण तारीख और वार बदलने से इसकी रवानगी शुक्रवार को कही जाएगी, लेकिन सामान्यतौर पर इसे गुरुवार देर रात जाना ही कहा जाएगा। दुबई से इंदौर के लिए 14500 और इंदौर से दुबई के लिए 17450 रुपए किराया

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago