होम / Indore Airport: कोहरे की वजह से इंदौर से आने जाने वाली 8 फ्लाइट प्रभावित

Indore Airport: कोहरे की वजह से इंदौर से आने जाने वाली 8 फ्लाइट प्रभावित

• LAST UPDATED : November 30, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Indore Airport: एमपी में कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है, जिसके चलते शहर में धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर में घना कोहरा देखने को मिला, जिसका असर हवाई सफर पर दिखा। इंदौर से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट कोहरे के वजह से प्रभावित हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कोहरे की वजह से छोटे विमानों के टेक ऑफ और लैंड करने में दिक्कत हुई। इस दौरान विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम होकर 400 मीटर हुई। जिसके चलते सुबह 8 बजे तक आने और जाने वाली 8 फ्लाइट्स लेट हुई। इंदौर से बेंगलुरु, अहमदाबाद, जबलपुर और हैदराबाद की फ्लाइटों में देरी हुई। वहीं पुणे, हैदराबाद, दिल्ली और अहमदाबाद से आने वाले फ्लाइट्स भी देरी से आई।

इस दौरान फ्लाइटों को सामान्य होने में सुबह 8.30 का समय लग गया। फ्लाइट लेट होने के वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच कई उड़ानें प्रभावित हई। कई फ्लाइट्स हवा में भी कुछ देर चक्कर लगाती रही जिसके बाद उन्हें लैंडिंग की अनुमति मिली। जिस वजह से करीब 2 घंटे तक हवाई यातायात प्रभावित रहा।

8 फ्लाइट हुई प्रभावित

  • इंदौर से बेंगलुरु की फ्लाइट सुबह 5.25 की जगह 6.09 बजे रवाना हुई है।
  • जबलपुर जाने वाली फ्लाइट 7.10 की जगह 8 बजे रवाना हुई।
  • अहमदाबाद की फ्लाइट सुबह 6.35 बजे रवाना होनी थी, जो 7.55 बजे रवाना हुई।
  • हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट  सुबह 7.40 बजे की जगह 8.25 बजे रवाना हुई
  • अहमदाबाद से इंदौर से आने वाली फ्लाइट 6.15 बजे आनी थी, लेकिन वह 7.42 बजे आई।
  • हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 7.10 बजे की जगह 7.38 पर आई।
  • पुणे और इंदौर-गोवा फ्लाइट तकनीकी कारणों से देरी से रवाना हुई।
  • सुबह 6.25 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स 7.44 बजे आई।

Also Read: बारिश ने किया काम खराब, आलू और चावल इतना रूपए हुआ महंगा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox