होम / Indore Crime: कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर वसूले लाखों रुपए, जानें क्या है पूरा मामला

Indore Crime: कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर वसूले लाखों रुपए, जानें क्या है पूरा मामला

• LAST UPDATED : November 24, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Indore Crime: इंदौर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इंदौर की महिला ने व्यापारी को अपने प्रेम में फंसाकर उससे लाखों रूपए ऐंठे कर दुष्कर्म सहित दो केस दर्ज करवा दिए। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से कुछ ज्वैलरी और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इस साजिश में महिला के पति का हाथ भी है। महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर के एक व्यापारी को महिला ने अपने प्रेम में फंसा कर लाखों रुपए और गहने ऐंठे है। उसके बाद महिला ने फाइनेंस मैनेजर पर दुष्कर्म सहित दो केस दर्ज करवा दिए। ब्लैकमेलर महिला को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने महिला के पास से कुछ ज्वैलरी और एक मोबाइल फोन बरामद किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस जांच में कई सबूत मिले। पुलिस की जांच में इस साजिश में महिला के पति का हाथ भी है। पुलिस ने महिला के पति को भी आरोपी बनाकर जेल भेज दिया।

यह पूरा मामला 8 दिसम्बर 2022 का है, जहां एक महिला के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर करोबारी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला को इसकी जानकारी लगी तो उसने भी कारोबारी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। लेकिन पुलिस की जांच में यह शिकायत झूठी निकली। बता दें कि आरोपी महिला ने पूरे मामले को सेटलमेंट करने के लिए व्यापारी से 30 लाख रुपये की मांग कर डाली थी।

आरोपीी महिला कारोबारी को ब्लैकमेल कर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी, पुलिस ने 3 महीने की जांच के बाद महिला पर हनीट्रैप का केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस ने महिला के पति अजय राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Also read; Plane Crashed: समुद्र में जा गिरी यात्रियों से भरी फ्लाइट, ऐसे बची लोगों की जान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox