India news (इंडिया न्यूज़), Indore Crime: इंदौर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इंदौर की महिला ने व्यापारी को अपने प्रेम में फंसाकर उससे लाखों रूपए ऐंठे कर दुष्कर्म सहित दो केस दर्ज करवा दिए। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से कुछ ज्वैलरी और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इस साजिश में महिला के पति का हाथ भी है। महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि इंदौर के एक व्यापारी को महिला ने अपने प्रेम में फंसा कर लाखों रुपए और गहने ऐंठे है। उसके बाद महिला ने फाइनेंस मैनेजर पर दुष्कर्म सहित दो केस दर्ज करवा दिए। ब्लैकमेलर महिला को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने महिला के पास से कुछ ज्वैलरी और एक मोबाइल फोन बरामद किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस जांच में कई सबूत मिले। पुलिस की जांच में इस साजिश में महिला के पति का हाथ भी है। पुलिस ने महिला के पति को भी आरोपी बनाकर जेल भेज दिया।
यह पूरा मामला 8 दिसम्बर 2022 का है, जहां एक महिला के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर करोबारी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला को इसकी जानकारी लगी तो उसने भी कारोबारी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। लेकिन पुलिस की जांच में यह शिकायत झूठी निकली। बता दें कि आरोपी महिला ने पूरे मामले को सेटलमेंट करने के लिए व्यापारी से 30 लाख रुपये की मांग कर डाली थी।
आरोपीी महिला कारोबारी को ब्लैकमेल कर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी, पुलिस ने 3 महीने की जांच के बाद महिला पर हनीट्रैप का केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस ने महिला के पति अजय राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Also read; Plane Crashed: समुद्र में जा गिरी यात्रियों से भरी फ्लाइट, ऐसे बची लोगों की जान
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…