India News MP (इंडिया न्यूज), Indore Encroachment: इंदौर के न्याय नगर में शुक्रवार सुबह एक अजीब नजारा देखने को मिला। बारिश के बीच नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मकान तोड़ने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।
निगम अधिकारियों का कहना था कि वे कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं। सात एकड़ जमीन पर बने 77 मकानों को हटाना था। लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, सैकड़ों महिलाएं सड़क पर आ गईं और बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं।
लोगों का कहना था कि बरसात के मौसम में ऐसी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। कई लोगों ने कर्ज लेकर मकान बनाए हैं और अब उन्हें कहीं जाने की जगह नहीं है।
लंबी बहस के बाद, निगम ने सिर्फ निर्माणाधीन मकानों को हटाने का फैसला किया। जिन मकानों में लोग रह रहे हैं, उन्हें फिलहाल नहीं तोड़ा गया। हालांकि, निगम ने पहले ही इन लोगों को स्वेच्छा से मकान खाली करने के नोटिस दे रखे हैं।
यह जमीन विवाद कई सालों से कोर्ट में चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम बिल्डर्स के पक्ष में फैसला सुनाया है और जमीन खाली कराने के आदेश दिए हैं। पिछले दस सालों में इस जमीन पर कई मकान बन गए थे।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…