होम / Indore News: 6 साल की मासूम की कार्डियक अरेस्ट से मौत, कम उम्र में कैसे दिल हो रहा फेल?

Indore News: 6 साल की मासूम की कार्डियक अरेस्ट से मौत, कम उम्र में कैसे दिल हो रहा फेल?

• LAST UPDATED : November 27, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Indore News: इंदौर शहर के 6 साल के मासूम विहान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। विहान की मौत दिल्ली मेेेें हुई है। मासूम विहान का बदन दो दिन से तप रहा था। लेकिन जब थर्मामीटर से बुखार चेक किया गया तो उसे बुखार नहीं था। कारोबारी राहुल जैन के इकलौते बेटे विहान की हार्ट अटैक से मौत के बाद परिवार और रिश्तेदार सदमें में है।

चेक करने पर बुखार नही

बता देें कि शहर के कंचनबाग में रहने वाले व्यापारी राहुल जैन के 6 साल के इकलौते बेटे विहान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विहान की तबियत 2 दिन से खराब थी। उसका शरीर तप रहा था। पहले घर पर उसका बुखार चेक किया तो उसे बुखार नही था। लेकिन शरीर तप रहा था। ऐसे में परिवार वालों ने उसे इंदौर में डॉक्टर्स को दिखाया तो ट्रीटमेंट के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।

ICU में एडमिट 

उसके बाद परिजनों का किसी प्रोग्राम के वजह से दिल्ली जाना हुआ। वहां मासूम विहान की तबियत दोबारा फिर से खराब हो गई। कमजोरी होने की वजह से परिजन दिल्ली एक अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टर्स ने मासूम की स्थिति को देखते हुए उसे ICU में एडमिट किया।

टेस्ट में मायोकार्डाइटिस नाम का वायरस

डॅाक्टर्स तमाम कोशिशों के बावजूद भी मासूम विहान को बचाया नहीं सके। साथ ही डॉक्टर्स ने बताया कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि मासूम विहान की ब्लड टेस्ट में मायोकार्डाइटिस नाम का वायरस पाया गया था। इस वायरस की वजह से दिल पर प्रभाव पड़ता है। इस वायरस की वजह से दिल की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जिससे खून को पंप करने की क्षमता प्रभावित होती है।

Also Read: MP Election 2023: इस सीट पर हो रही है दोबारा वोटिंग, कांग्रेस…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox