होम / Indore News: हिंदू राष्‍ट्र के मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री ने बोली बड़ी बात, बोले बस देखते जाओ..

Indore News: हिंदू राष्‍ट्र के मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री ने बोली बड़ी बात, बोले बस देखते जाओ..

• LAST UPDATED : April 30, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ) Indore News: इंदौर में इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। इसी बीच उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नाइट कल्चर निशाचरों के लिए है। इंदौर में धार्मिक लोग रहते हैं। यह जिला शिव भक्त मां अहिल्या की नगरी है। इस नाइट कल्चर से हमारी संस्कृति और संस्कृति पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इससे हमारी अस्मिता पर भी दाग लगेगा। साथ ही अपराध बढ़ेगा। पुलिस और सरकार का काम भी बढ़ सकता है। इसलिए इस तरह के अशोभनीय कार्यों पर हमें रोक लगाना चाहिए।

भगवान बाबा महाकाल के किए दर्शन

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान मंगलवार को भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने इस मौके पर महाकाल का अभ‍िषेक कर उनको फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया। उन्होंने बाबा महाकाल से इस दौरान देश की कल्याण की मंगलकामना भी की।

धर्म विरोधी टांग अड़ाना चाहते : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

उन्होंने इस दौरान कहा कि मंदिर के अंदर कुछ धर्म विरोधी अपनी टांग अड़ाना चाहते हैं। महाकाल मंदिर की प्राचीन परंपरा हमेशा बनी रहनी चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा मंदिर में पुजारियों की परंपरा, प्राचीन परंपरा अक्षुण्ण रहनी चाहिए। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर में कथा के सिलसिले के लिए आए हैं।

Also Read: Khandwa rail accident: मध्य प्रदेश में रेल हादसा, ट्रैन की 5 बोगी पटरी से…

Also Read: MP News: कांग्रेस MLA और जीतू पटवारी की बढ़ेगी मुश्किल? इस मामले…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox