Indore News: जिला कलेक्टर ने दिए आदेश, लापरवाही करने वाले 2 तहसीलदार सहित 7 को जारी किया नोटिस

India News(इंडिया न्यूज़),Indore News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव के आने के बाद भाजपा सरकार ने हाल ही मे कई जिलों के कलेक्टरों के ट्रांसफर किए गए है। इसी कड़ी में भोपाल से IAS आशीष सिंह का ट्रांसफर कर इंदौर का नया कलेक्टर बनाया है। इंदौर के पूर्व कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी. को राजधानी भोपाल भेज दिया है। इंदौर में कलेक्टर का चार्ज संभालते ही आशीष सिंह अलर्ट मोड में है। जमीनी स्तर पर उन्होंने जिले के सभी क्रमचारियों पर सख्ती करना शुरू कर दी। ऑफिस के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगान कसने में लगे हैं।

कुछ दिन कर्मचारियों को किया नोटिस

बता दें कि इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। आम आदमी का काम बहुत देरी से हो रहा है, लोग इसकी शिकायत भी कर रहे है। इन शिकायतों के बाद कलेक्टर ने आनन फानन में पूरे कार्यालय परिसर का दौरा किया। पहले तो कलेक्टर ने कार्यालय में जाकर कुछ दिन कर्मचारियों का निरिक्षण किया। यह देखा कि कौन किस समय कार्यालय पहुंचता है। उसके बाद कलेक्टर ने धड़ाधड़ कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया। कुछ पर जांच बैठा दी।

कलेक्टर ने दिए ये आदेश

आशिष सिंह ने प्रशासनिक संकुल में अलग-अलग तहसीलों का दौरा किया। इस दौरान काम में लापरवाही मिलने पर तहसीलदार भिचौली हप्सी अंकिता वाजपेई, तहसीलदार मल्हारगंज ओमप्रकाश मनाग्रे, प्रवाचक पूनम चौहान, जितेंद्र चौधरी,अनिता अंगारे व श्रृद्धा शर्मा को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है। नायब तहसीलदार मल्हारगंज धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। नायब तहसीलदार को 11 जनवरी ही मल्हारगंज तहसीलदार से हटाकर भू अभिलेख में भेज दिया है। अब उनकी जगह जितेंद्र वर्मा को नायब तहसीलदार बना दिया है।

ये भी पढ़ें : 

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago