Indore News: पठान फिल्म के विरोध के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मगुरु पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज नाराज

इंदौर : इंदौर में एक सिनेमाघर में ‘पठान’ फिल्म का प्रदर्शन रोकने गए बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने से मुस्लिम समाज नाराज हो गया। इसके विरोध में बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चंदन नगर थाने का घेराव कर दिया। 

थाना घेरने वाले मुस्लिम प्रदर्शनकारी पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि फिल्म का विरोध करने की आड़ में पैगंबर पर टिप्पणी की गई, यह गलत है। 

मल्टीप्लेक्स संचालकों ने शो किया रद्द

रिलीज के पहले ही विवादों से घिरी ‘पठान’ फिल्म के विरोध में सुबह बजरंग दल कार्यकर्ता इंदौर के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद कराने निकले। विरोध को देखते हुए मल्टीप्लेक्स संचालकों ने आज का पहला शो रद्द कर दिया। राजमोहल्ला क्षेत्र के कस्तूर टाॅकिज पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे।

मुस्लिम समाज के लोग आरोपियों के खिलाफ की प्रकरण दर्ज करने की मांग

यहीं नारेबाजी के दौरान उन पर पैगंबर हजरत मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में मुस्लिम समाज के लोग चंदन नगर थाने पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बजरंग दल के प्रदर्शन के वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस अफसरों को सौंपे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या को देखते हुए थाने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

पार्षद रफीक खान ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर, सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने कहा है कि कुछ हिंदू संगठन के लोगों द्वारा पठान फिल्म को लेकर पैगंबर साहब के खिलाफ जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसकी समाज कड़ी निंदा करता है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई है। बेग ने कहा है कि ऐसे लोगों पर तुरंत मुकदमा दर्ज करें, अन्यथा 27 जनवरी को  संभाग आयुक्त कार्यालय पर दोपहर 3 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। 

चार लोग गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने बुधवार को शहर में एक सिनेमा हॉल के पास पठान फिल्म के खिलाफ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जाने की शिकायत के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया।

इंदौर और भोपाल के कुछ सिनेमाघरों को सुबह के शो करने पड़े रद्द

एक अधिकारी ने कहा कि एक अलग घटनाक्रम में, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आरोप लगाया कि शहर में जिहादी तत्वों द्वारा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक “सर तन से जुदा” का नारा लगाया गया था। कुछ राइट विंग संगठनों ने कुछ दृश्यों को लेकर बुधवार को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इंदौर और भोपाल के कुछ सिनेमाघरों को सुबह के शो रद्द करने पड़े।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago