Indore News
India News ( इंडिया न्यूज),Indore News: इंदौर में एमजी रोड और जवाहर मार्ग आज 8 जनवरी से वन-वे हो जाएंगे। अब वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की ओर जा सकेंगे लेकिन इस मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं है। इस तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से संजय सेतु तक जा सकते है लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं है।
बता दें इस मार्ग पर राजमोहल्ला से संजय सेतु तक की 1.8 किमी लंबी और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें वन-वे हो जाएंगी। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा छोटी सड़के जोड़ती हैं। इन लिंक रोड पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी। आज सोमवार सुबह 10 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी सहित अन्य ने इस व्यवस्था का शुभारंभ किया।
रविवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था में लगने वाले बल को दिशा निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…