इंदौर ने फिर चमकाया नाम, संस्था दानपात्र का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में हुआ दर्ज

इंडिया न्यूज़, Indore News: इंदौर की एक संस्था जो जरूरतमंदों की हमेशा मदद करती है, उसका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इसका नाम है दानपात्र संस्था इस ने संस्था दीपावली पर मिशन ‘251के’ एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मिशन “151के’ रखा गया था जिसके माध्यम से एक ही दिन में लगभग 2.51 लाख एवं 1.51 लाख जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े, खिलौने, किताबें, राशन एवं अन्य जरूरत का सामान पहुंचाकर मदद की गई थी। इसके लिए संस्था का नाम दो बार इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

निशुल्क एप के माध्यम से काम करती है संस्था

टीम के सदस्यों का कहना है कि यह सिर्फ दानपात्र टीम के लिए ही नही भी बल्कि पूरे इंदौर शहर के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि इंदौर शहर का नाम स्वच्छता के साथ साथ मदद में भी नंबर वन बन गया है। साथ ही इंदौर शहर की कई बड़ी उपलब्धियों में एक और नाम दर्ज हो गया है। संस्था दानपात्र जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तैयार रहती है। संस्था के प्रयासों से लाखों बेघर बेसहारा परिवारों की जिंदगी बेहतर बन पाई है। संस्था दानपात्र एक आनलाइन निश्शुल्क एप के माध्यम से काम करती है, जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े, खिलोने, किताबें, जूते, बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है।

दानपात्र के माध्यम से विगत चार वर्षों से सेवा कार्य कर लगभग 15 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है एवं लगभग 1.5 लाख से ज्यादा इंदौरवासी सामान डोनेट कर चुके हैं। इससे सात हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए हैं। दानपात्र के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे सिर्फ एक फोन कॉल पर या दानपात्र एप में रिक्वेस्ट डालने पर सामान डोनेट कर सकता है।

ये भी पढ़े: सीधी से जबलपुर जा रही बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 15 यात्री घायल

ये भी पढ़े: बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

ये भी पढ़े: MP Panchayat Election 2022: राजगढ़ के आमल्याहाट की पूरी पंचायत चुनी गई निर्विरोध

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago