होम / इंदौर रंगपंचमी स्पेशल: इंदौर में निकल रही गेर, होलकर शासनकाल से मनाया जा रहा ये पर्व

इंदौर रंगपंचमी स्पेशल: इंदौर में निकल रही गेर, होलकर शासनकाल से मनाया जा रहा ये पर्व

• LAST UPDATED : March 12, 2023

वैसे तो रंगपंचमी का त्यौहार देशभर में मनाया जाता है। लेकिन इंदौर का रंगपंचमी पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां पूरे देश-विदेश से लोग रंगपंचमी का त्यौहार मनाने आते है। आज मध्यप्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि ये त्यौहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। जिसमें पूरे शहर को रंगों से रंग दिया जाता है। ये गेर निकालने की परंपरा होलकर शासनकाल से चली आ रही है। शहर के मध्य राजबाड़ा से लेकर शहर के मुख्य सभी सड़को पर रंगों और गुलाल की बौछार करते हुए गेर निकाली जाती है। जिसमें की फायर ब्रिगेड के वाहनों का भी इस्तेमाल किया जाता है।

  • महापौर भी हुए शामिल
  • इंदौर रंगपंचमी क्यूं है खास

महापौर भी हुए शामिल

बता दें कि इंदौर में आज मनाए जा रहे रंगपंचमी के त्यौहर में सभी गेर राजवाड़ा पहुचने में लगे है। जिसमें की नगर निगम का भी गेर निकाला गया है। नगर निगम के इस गेर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। साथ ही साथ भाजपा नेता और अन्य पार्षद ट्रैक्टर में बैठे नजर आए है। अभी तक लगभग 1 लाख लोग इसका हिस्सा बन चुकें हैं।

इंदौर रंगपंचमी क्यूं है खास

बता दें कि इंदौर में ये परंपरा होलकर काल से चला आ रहा है। इस दिन होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने के उद्देश्य से निकलते थें। उनका मकसद था कि समाज से ऊंच-नीच की भावना को मिटाया जाए और लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाया जाए। लेकिन यंहा के लोगों नें होलकर वंश के खत्म होने बाद भी इस प्रथा को जारी रखा है। जिसमें शहर के नेता और राजनेता सब लोग मिलकर होली का त्यौहैार मनाते है।

ये भी पढ़े- इंदौर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से पांच प्रमुख स्थल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox