होम / जानिए क्या रहेगा इंदौर में मौसम का मिजाज Indore Update Weather

जानिए क्या रहेगा इंदौर में मौसम का मिजाज Indore Update Weather

• LAST UPDATED : May 6, 2022

इंडिया न्यूज़, भोपाल

इंदौर। कल के मुकाबले आज शहर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है गुरुवार को बादलों के कारण गर्मी से मिली राहत के बाद आज तापमान में बढ़ोतरी दिखाई देगी। शुक्रवार सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर के पार तपिश बढ़ी रही।

गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को शहर में उत्तरी व उत्तरी पश्चिमी हवाएं 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह बादल भी छाए रहे।

आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के पूर्व विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक जम्मू कश्मीर पर अभी तक जो पश्चिमी विक्षोभ बना था, उसका असर खत्म हो गया। उत्तर पश्चिमी मप्र में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे होते हुए एक द्रोणिका मेघालय तक जा रही है तो वहीं दूसरी द्रोणिका तमिलनाडु तक जा रही है। इस सिस्टम को ज्यादा आर्द्रता नहीं मिलने के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि नहीं हुई लेकिन इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास रहेंगे।

उत्तर भारत में हुई बारिश के कारण अभी हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी कम दिखाई दे रही है। जैसे ही हवाओं का रुख पश्चिमी व दक्षिणी होगा तापामान में फिर से इजाफा देखेन को मिलेगा। आठ अप्रैल के बाद प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

शुक्रवार को इन जिलों में भी तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा

गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान राजगढ़ में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खरगोन में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, सिवनी में 43 डिग्री, दमाेह व नौगांव में 42 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री, होशंगाबाद में 42.8 डिग्री, धार व रतलाम में 41.2 डिग्री, शाजापुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को इन जिलों में भी तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

READ MORE:12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू

READ MORE: ITV Network ने लॉन्च की ऐतिहासिक सीरीज ‘मुख्यमंत्री मंच’

READ MORE: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा झारखंड खनन विभाग के सचिव से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox