जबलपुर का पहला टीटीएल वाहन
Jabalpur: जबलपुर में नगर निगम के दमकल बेड़े में 10 करोड़ का अग्निशमन वाहन शामिल हो गया है। जो कि जबलपुर शहर के लिए खुशी की बात है। अभी तक मध्यप्रदेश के किसी भी अग्निशमन विभाग में टर्न टेबल लैडर (TTL) वाहन नहीं था। पर अब इस वाहन को शामिल करकर दमकल बेड़े ने अपनि शक्ति को बड़ा लिया है।
यह वाहन बहुत मजबूत और शानदार है। साथ ही यह 56 मीटर की ऊंचाई तक की आग की लपटों को भी बुझा सकता है। यहां तक की यह मशीन अग्नि हादसे को रोकने के साथ-साथ किसी अन्य आपदा में भी रेस्क्यू करने का दम रखती है। यह वाहन 56 मीटर यानी 18 मंजिल ऊपर फंसे लोगों को आग से बचा सकती है। साथ ही उन्हें सुरक्षित नीचे भी उतार सकती है।
यह अग्निशमन वाहन जर्मनी से इंपोर्ट किया गया है। जिसका शुक्रवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने किया था। इस वाहन को लेकर महापौर ने कहा कि यह जबलपुर नगर निगम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
जानकारी मिली है कि नगर निगम दमकल बेड़े को और भी ज्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए आने वाले व्कत पर फायर सूट भी खरिद सकता है। जिसके चलते आग की लपटों से घिरे लोगों को दमकल कर्मी फायर सूट पहनकर आसानी से बाहर निकाल पाएंगे।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…