होम / Jabalpur News: पति बना हैवान! पत्नी के चरित्र पर था शक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur News: पति बना हैवान! पत्नी के चरित्र पर था शक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : January 23, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Jabalpur News: जबलपुर से  हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते बेरहमी से हत्या कर दी है। अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने पर ससुराल गए युवक ने उसकी गर्दन पर हसिये से हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला 

बता दें कि यह मामला जबलपुर का है। जहां पति ने अपनी पत्नी पर शक होेने के चलते उसकी गर्दन पर हसिये से वार कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि गांव काशी महगवां निवासी रितेश कुशवाहा ने अपनी बहन रानू की शादी 15 साल पहले सुशील कुशवाह निवासी पनागर से किया था।
जीजा उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था। बहन अपने पति तथा 2 बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार की सुबह वो उसका पिता और छोटा जीजा खेत में गए थे। उसकी मां जानकी बाई सामने गोबर लेने गई थी। सुबह करीब 10 बजे बहन किचन में खाना बना रही थी। तभी उसके चिल्लाने की आवाज आई।
चिल्लाने की आवाज सुनते ही किचन में गए थे तो देखा कि जीजा हंसिया से बहन को मार रहे है। उन्होंने जीजा को रोककर घायल बहन को आनन फानन में अस्पताल ले गये। हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। मेडिकल ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox