दरसअल एक युवक पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था, और उसी दौरान युवक से पिस्टल ता ट्रिगर दब गया। जिसके बाद बंदुक से निकली गोली उसकी आंख के नीचे जा लगी। जिसेके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के बाद गढ़ा पुलिस ने घायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। गढ़ा पुलिस ने बताया कि युवक का नाम राबिन उर्फ राबिन्सन है। जो प्रेम नगर मसीह कंपाउंड का निवासी था। उसकी रिपोर्ट में डाक्टर्स ने गनशॉट से घायल होने की बात लिखी।राबिन तत्काल बोल पाने की हालत में नहीं था। जिस पर उसकी हालत में सुधार आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह देसी पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान गोली चली गई। पुलिस ने उससे पिस्टल के बारे में पूछा, तो बताया कि वह अवैध है। जिस पर पुलिस ने पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े: Bhopal: बंसल ग्रुप के ठिकानो पर इनकम टैक्स की रेड, रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची                  टीम