होम / Jabalpur: जबलपुर में करी अधेड़ की हत्या, आरोपीयों ने कहा- हमारे साथ करता था गलत काम इसलिए मारना पड़ा

Jabalpur: जबलपुर में करी अधेड़ की हत्या, आरोपीयों ने कहा- हमारे साथ करता था गलत काम इसलिए मारना पड़ा

• LAST UPDATED : November 30, 2022
Jabalpur: आपसब ने एक कहावत तो कई बार सुनी होगी। जैसा करोगे वैसा भरोगे। इसी कड़ी में इस कहावत को एक बार फिर सच साबित करने वाला एक मामला जबलपुर से सामने आ रहा है। जिसमें तीन आरोपीयों ने एक अधेड़ की हत्या इसलिए करी क्योंकि वह उन आरोपीयों के साथ दुषर्कम करने के साथ उन्हें  बदनाम करने की धमकी भी देता था।

Jabalpur: यह है पूरा मामला 

दरअसल, जबलपुर में एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की गलत नियत व हरकते उसकी जान की दुश्मन बन गई। हत्या के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों के साथ वह गलत काम तो करता ही था। साथ ही उन्हें बदनाम भी करता था। इससे तंग आकर उन्होंने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया।

शराब पिलाकर करता था गलत काम

जब पुलिस ने आरोपीयों से पूछताछ करी। तब आरोपी देवेंद्र सेन ने बताया कि (मृतक) मुन्ना लाल करीब तीन साल से उसकी दुकान पर दाढ़ी व बाल बनवाने के लिए आता था। इस कारण मुन्ना लाल से उसकी जान पहचान हो गई थी। मुन्ना लाल अपने खेत में बनी झोपड़ी में उसे व अन्य लड़कों को बुलाकर शराब पिलवाता था और फिर उनकी इच्छा व अनिच्छा से उनते साथ गलत काम करता था।

कबूलनामे के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

घटना वाले दिन यानी 9 नवंबर को भी मुन्ना लाल ने देवेंद्र व संतोष यादव के साथ वहीं अनैतिक कृत्य किया था। जिसके बाद जब उन्होंने मुन्ना लाल से कहा कि वह यह बात किसी और को न बताए। तब वह उन्हें धमकाने लगा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को घसीटकर खेत के पास फेंककर वे अपने घर चले गए थे। इस कबूलनामे के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े: MPPEB Bharti 2022: MP में सरकारी नौकरी पाने का अवसर, दसवीं पास के लिए निकली 2100 से अधिक पदों पर भर्ती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox