होम / रेलवे ने जबलपुर से लखनऊ और अंबिकापुर के लिए तीन दिन के लिए रद्द की ट्रेन

रेलवे ने जबलपुर से लखनऊ और अंबिकापुर के लिए तीन दिन के लिए रद्द की ट्रेन

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज़, Jabalpur News : रेलवे ने जबलपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली इकलौती ट्रेन चित्रकूट एक्सप्रेस को तीन दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है। इसका कारण झांसी मंडल की पटरियों की मरम्मत का काम बताया जा रहा है। समस्या यह है कि जबलपुर से लखनऊ के लिए इस ट्रेन के रद्द होने के बाद तीन दिन तक जबलपुर और लखनऊ के बीच कोई रेल संपर्क नहीं रहेगा।

यात्रियों को जबलपुर से लखनऊ जाने और वहां से आने के लिए सड़क मार्ग से आना होगा। रेलवे ने 13, 14 और 15 जुलाई को जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। जबकि लखनऊ से जबलपुर आने वाली ट्रेन 12, 13 और 14 जुलाई को रद्द रहेगी। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले करीब पांच हजार यात्रियों के टिकट रद्द कर दिए गए हैं। रेलवे अब उन्हें टिकट का 100 फीसदी पैसा वापस करेगा।

ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को करना पड रह है मुसीबतो का सामना

जबलपुर से लखनऊ को रेल मार्ग से जोड़ने वाली यह इकलौती ट्रेन है। इसे भी रेलवे ने तीन दिन के लिए रद्द कर दिया है। जबलपुर से लखनऊ आने-जाने वालों के लिए भी बस सुविधा नहीं है। यही वजह है कि अब लोगों को तीन दिन आने-जाने के लिए निजी वाहनों का ही इस्तेमाल करना होगा। इस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद रेलवे ने दूसरी ट्रेन नहीं चलाई। कई बार सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने इस रूट पर दूसरी ट्रेन चलाने की मांग उठाई। लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। हर बार रेलवे ने रूट न मिलने के कारण ट्रेन नहीं चलाने को कहा।

यह ट्रेन चार महीने से लगातार की जा रही रद्द

जानकारी अनुसार चित्रकूट के साथ जबलपुर रेल मंडल ने एक बार फिर जबलपुर से अंबिकापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी को रद्द कर दिया है। यह ट्रेन पिछले चार महीने से लगातार रद्द की जा रही है। हर बार पटरियों की मरम्मत के नाम पर इसे रद्द किया जाता है। भले ही यह इस रूट की इकलौती ट्रेन है। इस ट्रेन का संचालन नहीं होने से जबलपुर और अंबिकापुर के बीच पिछले चार महीने से रेल संपर्क टूटा हुआ है। जबलपुर मंडल ने 24 जून से 9 जुलाई तक अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

Read More: मध्य प्रदेश : फूलन देवी के अपहरण में शामिल डकैत 24 साल बाद गिरफ्तार

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox