जानकारी मिली है कि आरोपित ने कई फर्जी आईडी बना रखी थी। आरोपित अभिजीत पाटीदार के नाम से रिसोर्ट में रुका हुआ था। इस पर महाराष्ट्र सहित कई जगहों पर उसके खिलाफ 20 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। जबलपुर में भी धोखाधड़ी की घटना को उसने अगस्त में अंजाम दिया था। यहां के व्यापारी के साथ उसने साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपित एक ठिकाने पर 12 घंटे से ज्यादा नहीं रुकता था। इसने अपराध के मामले में घाट-घाट का पानी पी रखा था। अगर साधारण भाषा में कहे तो इसने हर तरह का अपराध किया। चाहे वह चोरी हो चकारी, या फिर लूट, हत्या साथ ही कई तरह के अपराध में शामिल था।

8 नवंबर को मिली थी युवती की लाश

जबलपुर के एक रिसोर्ट के कमरे में मंगलवार दोपहर को युवती की लाश मिली थी। मृत युवती की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसने घटना वाले दिन अपनी दीदी को कॉल लगाया था। किसी युवक ने दीदी का फोन उठाया और बात करते हुए उसने कहा कि उसकी दीदी को मार दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

यह भी पढ़े: Gwalior: लोगों ने नहीं तोड़े अतिक्रमण, निगम ने लिया एकशन, चलाया बुलडोजर!