जबलपुर: जबलपुर से अंबिकापुर जाने के लिए आज से चलेगी ट्रेन जानिए क्या होगा समय

इंडिया न्यूज़,Jabalpur to Ambikapur train: जबलपुर से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन आज से चलने वाली है इस खबर से जबलपुर जाने यात्रियों को काफी राहत मिलेगी बता दें की करोना की वजह से ये ट्रेन बंद कर दी गयी थी अब यह ट्रेन मंगलवार से अपने निर्धारित समय और रूट पर चलेगी।

रेलवे ने इसे कोरोना काल के दौरान 24 मार्च 2020 को बंद कर दिया था। इसके बाद इसे 9 दिसंबर 2020 से फिर चलाया गया। लगभग पांच माह चलने के बाद ट्रेन को 13 मई 2021 से फिर बंद कर दिया गया। तब से यह ट्रेन बंद है। लगभग 14 माह बाद यह ट्रेन फिर चलने जा रही है।

जानिए क्या होगा ट्रेन समय

अभी तक अंबिकापुर से जबलपुर आने के लिए यात्रियों को अनूपपुर या बिलासपुर से ट्रेन मिलती थी। यह ट्रेन जबलपुर से दोपहर 1.10 पर रवाना होगी, जो कटनी साउथ दोपहर 2.15 पर पहुंचेगी। ट्रेन उमरिया, शहडोल, अनूपपुर होते हुए रात लगभग 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।

यह सफर लगभग 428 किमी का है, जिसे तय करने में लगभग 9 घंटे का समय लगेगा। वहीं ट्रेन अंबिकापुर से सुबह 6.15 पर रवाना होगी और सुबह 9.25 पर अनूपपुर पहुंचेगी। यहां से 9.30 पर रवाना होगी और दोपहर 1.10 पर कटनी साउथ और दोपहर 2.40 पर जबलपुर पहुंचेगी।

Jabalpur to Ambikapur train

चित्रकूट होगी तीन दिन के लिए रद

दूसरी ओर जबलपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की आज से परेशानी बढ़ने जा रही है। इस रूट पर चलने वाली एक मात्र ट्रेन चित्रकूट एक्सप्रेस को तीन दिन के लिए रद किया गया है। दरअसल झांसी मंडल में पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से जबलपुर से जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 15206 बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को रद रहेगी। वहीं लखनऊ से जबलपुर आने वाली 15205 ट्रेन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को रद की गई है।

ये भी पढ़े: Kaalli Poster Controversy भाजपा ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ किया प्रदर्शन

ये भी पढ़े: खजुराहो के मंदिर : जानिए खुजराहो के मंदिर की मूर्तियां क्यों पर्यटकों को खींचती हैं अपनी तरफ

ये भी पढ़े: हरियाली तीज 2022 : हरियाली तीज में सिंधारा का क्या है महत्व 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago