Jabalpur: दो नामों को लेकर अटका बीजेपी नगर अध्यक्ष का पद, जानें किन नामों पर है चर्चा

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी नगर अध्यक्ष को बदलने को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि पार्टी के प्रदेश संगठन ने एक नाम को अपनी हामी भर दि है। लेकिन एक स्थानीय नेता की असहमति के कारण इसकी घोषणा नहीं की जा रही है। जानकारी मिली है कि इस बार बीजेपी का नगर अध्यक्ष ओबीसी से ही होगा।
बीजेपी के मौजूदा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर का दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। उन्हें 2016 में स्थानीय सांसद राकेश की पसंद पर यह दायित्व मिला था। पार्टी के संविधान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी भी व्यक्ति को केवल दो ही कार्यकाल अध्यक्ष के रूप में मिल सकते हैं। यह व्यवस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला और नगर अध्यक्ष तक लागू है।

दो नामों पर अटका पद

जबलपुर में बीजेपी नगर अध्यक्ष के लिए जो नाम सबसे आगे हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर प्रभात साहू का है। जानकारी मिली है कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी प्रभात साहू के नाम के लिए हामी भर दिया है। लेकिन सांसद राकेश सिंह के खेमे से उनके नाम को लेकर कोई संतुष्ठ नहीं है। जिसके चलते मामला अटका हुआ है। इसी कड़ी में सुने को मिल रहा है कि सांसद राकेश सिंह ने पूर्व एमआईसी सदस्य नंदकुमार यादव का नाम आगे बढ़ाया है। नंद कुमार यादव भोपाल के कुछ नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। ताकि ओबीसी नगर अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी हो सके।वहीं, प्रभात साहू खेमे का दावा है कि उनके नाम को फाइनल कर दिया गया है। बस घोषणा होना बाकी है। प्रभात साहू भी ओबीसी वर्ग से आते है। वहीं पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि वर्तमान नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर भी प्रभात साहू के नाम का विरोध कर रहे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया में आरोप-प्रत्यारोप की चर्चा भी है।
Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago