होम / एमपी में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का आज से श्रीगणेश; 7 संभागों से शुरू होगी यात्रा

एमपी में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का आज से श्रीगणेश; 7 संभागों से शुरू होगी यात्रा

• LAST UPDATED : September 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Jan Akrosh Yatra, भोपाल:कांग्रेस गणेश चतुर्थी के दिन यानी आज से अपनी जन आक्रोश यात्रा का श्रीगणेश करने जा रही है। यह यात्रा 15 दिन में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं को कवर करने वाली है। जो 15 दिनों में 1700 किलोमीटर की दूरी को तय करेगी।

कांग्रेस प्रदेश में सात अलग-अलग जनआक्रोश यात्रा Jan Akrosh Yatra निकालने जा रही हैं। 19 सितंबर को दमोह और जबेरा विधानसभा के बांदकपुर से शुरू होकर बनवार, जबेरा, नोहटा अभाना होकर दमोह तक 75 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी।

बुंदेलखंड की जिम्मेदारी किसके पास?

कांग्रेस ने बुंदेलखंड (Bundelkhand) की जिम्मेदारी पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव को दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री औक प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव 19 सितंबर मंगलवार को दमोह (Damoh) जिले के बांदकपुर से बुंदेलखंड के सागर (Sagar) संभाग में इस यात्रा का आगाज करेंगे।

क्या है उद्देश्य ?

इस यात्रा में पेपर लीक, महिला सुरक्षा, अनूसूचित जाति और जनजातियों पर हो रहे अत्याचार जैसे बड़े मुद्दे शामिल होंगे। यात्रा में धार्मिक आयोजन और धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ की भी योजना है। इस दौरान जगह जगह सामूहिक भोजन करने समेत कई निर्देश दिए हैं। यात्रा के दौरान जन सभा, नुक्कड़ नाटक जैसे सामाजिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही इस यात्रा में कांग्रेस अपनी कई गारंटीयों के बारे में बताएगी। जो कुछ इस प्रकार है।

  • महिलाओं को 1500 रुपए महीने
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  • 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हॉफ
  • किसानों का कर्ज होगा माफ
  • पुरानी पेंशन योजना लागू होगी
  • 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री
  • किसानों के बिजली बिल माफ
  • ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण
  • 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली
  • जातिगत जनगणना कराएंगे
  • किसानों के मुकदमे वापस होंगे

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox