Muslim youth adopted Sanatak Dharma : मध्यप्रदेश में सनातन धर्म का मामला जोर पकड़ रहा ह। जिसके चलते लोग लगातार सनातन धर्म को अपना रहे हैं। एक बार फिर एक मुस्लिम व्यक्ति ने सनातम धर्म अपनाया है। जावेद शेरखा नाम के युवक ने सनातन धर्म में वापसी की है। जावेद से नाम बदलकर शिवम रख लिया है। युवक पंडोखर सरकार के दरबार से प्रभावित हुआ था। जिसके चलते उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर सनातन धर्म अपनाया लिया है।
श्रीराम से प्रभावित हुआ था मुस्लिम युवक
जानकारी मिली है कि जावेद भगवान श्रीराम के चरित्र से जबरदस्त प्रभावित हो गया था। उन्हें रामायण और उसके प्रसंग अपनी ओर खींचते है। जावेद जब पंडोखर धाम पहुंचे तो अचानक उनके मन में धर्म परिवर्तन की इच्छा जागी। उसके बाद वे पंडोखर धाम प्रमुख के पास गए और धर्म परिर्तन कर लिया। बता दें, जावेद उर्फ शिवम जब हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उस वक्त लोगों ने आश्चर्य जताया। क्योंकि, जिस रफ्तार से उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वैसा करना सबके बस की बात नहीं है।
ये भी पढ़ेंं: मध्यप्रदेश कांग्रेस की आज होगी बड़ी बैठक, एमपी कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल