मध्य प्रदेश में गर्मी अब प्रचंड रूप में नजर आ रही है। सूरज के तेवर इतने तीखी हो गयी हैं कि झाबुआ में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। वहीं आने वाले दिनों में जिले का तापमान 42 डिग्री के पार होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। आग बरपाती गर्मी को देख जिले कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने स्कूलों का समय परिवर्तित करने का आदेश जारी किया गया हैं। जिसमे तापमान की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन करते हुए सभी शैक्षिक संस्थाएं सुबह आठ बजे से 12:30 बजे तक चलेगी।
वहीं झाबुआ मौसम विभाग के विशेषज्ञ राजेश त्रिपाठी कहना है कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों सहित झाबुआ जिले के तापमान में और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी । इसके अलावा कहा जा रहा है कि लू चलने की भी पूरी संभावना है। धीरे-धीरे दिन के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…