होम / Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,-“देश में अराजकता और विवाद फैलाना चाहती है कांग्रेस”, जानिए पूरा मामला

Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,-“देश में अराजकता और विवाद फैलाना चाहती है कांग्रेस”, जानिए पूरा मामला

• LAST UPDATED : August 12, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सिर्फ देश में अराजकता और विवाद फैलाना है। उन्होंने यह टिप्पणी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सेबी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में की।

क्या है मामला

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग ने सुझाया था कि सेबी की अडाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई न करने की वजह बुच दंपति की अडाणी से जुड़े विदेशी फंड में हिस्सेदारी हो सकती है। हालांकि, सेबी प्रमुख ने इन आरोपों को ‘आधारहीन’ और ‘चरित्र हनन’ का प्रयास बताया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा कार्यकर्ता विकास की राह पर चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस देश को गुमराह करने में लगी है। भाजपा ने भी विपक्ष पर देश में वित्तीय अस्थिरता पैदा करने की साजिश का आरोप लगाया है।

व्यावसायिक संबंध से इनकार

अडाणी समूह ने बुच के साथ किसी व्यावसायिक संबंध से इनकार किया है। वहीं, बुच दंपति ने एक संयुक्त बयान में हिंडनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

यह विवाद भारतीय राजनीति और वित्तीय बाजारों में गरमाहट पैदा कर रहा है। विपक्ष जहां जांच की मांग कर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे देश की छवि खराब करने का प्रयास बता रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox