प्रदेश की बड़ी खबरें

Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय का भड़का गुस्सा, कहा-कमल नाथ से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

India News (इंडिया न्यूज़), Kailash Vijayvargiya: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बीजेपी ने अपने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी है। बीजेपी के पहले लिस्ट की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बीजेपी पर निशाना साधा है। जिसे लेकर बीजेपी के नेताओं में भी गुस्सा है। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ द्वारा किए गए पत्रकार वार्ता को लेकर निशाना साधा है।

  • भ्रष्टाचार के चश्मे से देखेंगे तो उन्हें भ्रष्टाचार ही दिखेगा
  • गरीब कल्याण के चश्मे से देखेंगे तो उन्हें विकास दिखेगा

कांग्रेस पर हमला

उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार या प्रधानमंत्री मोदी सरकार को कमल नाथ से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है…अगर वह (कमलनाथ) भ्रष्टाचार के चश्मे से देखेंगे तो उन्हें भ्रष्टाचार ही दिखेगा। अगर वह विकास और गरीब कल्याण के चश्मे से देखेंगे तो उन्हें विकास दिखेगा। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान

बता दें कि कमलनाथ द्वारा किए गए हमले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने कमलनाथ को ‘करप्शन नाथ’ बताया और कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर तंज कसा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीब कन्याओं के शादी के लिए चल रही विवाह योजना बंद कर दी गई थी।

वहीं किसानों को शून्य प्रतिशत पर दिए जाने वाला ब्याज भी रोक दिया गया था। कई कल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद करवा दिया था। साथ ही उन्होंने विष्णु दत्त शर्मा पर कमलनाथ के दौरान 6 सिंचाई परियोजना पर 870 करोड़ रुपये का भुगतान के घोटाले का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने कमलनाथ सरकार पर मोबाइल घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाले, आइफा अवॉर्ड घोटाला जैसे कई गंभीर आरोप लगाया हैं।

Also Read: लक्ष्मण सिंह की सीट से बीजेपी ने किसे दिया टिकट?

shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago