Indore News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा की है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो राजधानी भोपाल में बाबा साहब का सबसे बड़ा स्मारक बनाया जाएगा। बाबा साहब अंबेडकर के जन्म स्थान महू पहुंचकर कमलनाथ ने यह घोषणा की है। वो आंबेडकर जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने महू पहुंचे थे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे खड़ा होकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
इसी दौरान बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उत्तर पुलिस का समर्थन करते हुए कहा कि अगर कोई पुलिस के ऊपर गोली चलाता है तो क्या पुलिस को उन पर फूल बरसाना चाहिए? पुलिस को अधिकार दिया है कि वह अपनी आत्मरक्षा के लिए गोली चला सकती है। पुलिस ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। भारतीय संविधान में आम नागरिकों को भी आत्मरक्षा के लिए इस तरह का अधिकार है। पुलिस पर उन लोगों ने गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी उन लोगों पर गोली चलाई। पुलिस ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:क्यों मानते हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती? और क्या हैं इतिहास?
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…