होम / Kamalnath in Balaghat: कमलनाथ ने किसानों को दिलाया भरोसा, समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे धान

Kamalnath in Balaghat: कमलनाथ ने किसानों को दिलाया भरोसा, समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे धान

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kamalnath in Balaghat: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लामता पहुंचकर नारी सम्मान योजना और जनसभा में शामिल होकर एक बड़ी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में 5 महीने पश्चात कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। किसानों को समर्थन मूल्य पर उनकी उपज का दाम दिया जाएगा।

  • सरकार पर किया हमला
  • युवाओं की भी चिंता

किसानों के साथ कमलनाथ

उन्होंने कहा कि पड़ोस के महाराष्ट्र में किसानों की धान का जो मूल्य है वह मध्यप्रदेश में बहुत कम है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय उसकी फसलों पर निर्भर होती है फसल के अच्छे दाम मिलेंगे तो उसकी जेब भी गरम रहती है और तरह-तरह के लेनदेन का कार्य भी वह आसानी से कर सकता है। उसके बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं वह दर-दर भटकने के लिए मजबूर नहीं होगा। लेकिन आज किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर है उसे दूसरे जगह जाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

बेरोजगार युवाओं की चिंता

साथ ही साथ उन्होंने कहा प्रदेश में युवा बेरोजगार है। वह दर-दर भटक रहा है। हमें इन युवाओं को लेकर चिंता है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसे जनता के सरकार से कोई सरोकार नहीं है।

Also Read: चुनावी साल में जनता को लुभाने लगी BJP और Congress, जानिए दोनों पार्टीयों की घोषणओं की लिस्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox