होम / Kantilal Bhuria and Sajjan Singh: जन आक्रोश यात्रा की समीक्षा करने खरगोन पहुंचे कांतिलाल भूरिया और सज्जन सिह, भाजपा पर बोला हमला

Kantilal Bhuria and Sajjan Singh: जन आक्रोश यात्रा की समीक्षा करने खरगोन पहुंचे कांतिलाल भूरिया और सज्जन सिह, भाजपा पर बोला हमला

• LAST UPDATED : September 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kantilal Bhuria and Sajjan Singh: जन आक्रोश यात्रा की समीक्षा करने खरगोन मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अध्यक्ष पहुंचे। खरगोन में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। इस यात्रा को 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी के दिन शुरू किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस चुनाव अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और पूर्व मंत्री सज्जनसिह वर्मा ने बीजेपी पर हमला बोला है।

  • जन आक्रोश यात्रा 12 दिन में 33 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी
  • केन्द्र और प्रदेश सरकार आरएसएस के एजेन्डे पर काम कर रही

12 दिनों तक चलेगी जन आक्रोश यात्रा

भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा के पलटवार में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 12 दिन में 33 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान कांतिलाल भूरिया ने कहा जन आक्रोश यात्रा का मकसद 18 साल में भाजपा के भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, किसान और महिला दलित आदिवासी अत्याचार और जनता विरोधी नितियों को चुनाव के पहले जनता के सामने लाना है।

भूरिया ने भाजपा पर आरोप लगाया की केन्द्र और प्रदेश सरकार आरएसएस के एजेन्डे पर काम कर रही है। आरएसएस जैसा बोलती है सरकार वैसा करती है। जनता के सामने हकीकत और सभी बातें सामने लाने के लिये कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकल रही है।

जन आक्रोश यात्रा कोई जबाव नहीं

पूर्व मंत्री सज्जनसिह वर्मा ने कहा जन आशीर्वाद यात्रा का जन आक्रोश यात्रा जबाव नही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की सहायता से जनता भी जागे और हम विपक्ष के लोग भी जागे। बीजेपी के 18 साल में प्रदेश के किसान, दलित आदिवासी हर वर्ग के लोग परेशान है। भ्रष्टाचार के पैसे से चुनी हुई सरकार को बीजेपी ने चुरा लिया था।

जनता को बताने और दो तिहाई बहुमत से सरकार बने इन मुद्दो को को लेकर यात्रा निकल रही है। सज्जनसिह वर्मा ने बोला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण में कहा था हे राम.. ये गोडसे के वंजश क्या सनातन धर्म की बात कर रहे है। हम महात्मा गांधी के वंशज है। चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो सनातन धर्म का मुद्दा लेकर आ गये।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox