होम / Katni Collector Viral News: किसान को रोता देख कलेक्टर ने लगाया गले से, जानें क्या है मामला

Katni Collector Viral News: किसान को रोता देख कलेक्टर ने लगाया गले से, जानें क्या है मामला

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Katni Collector Viral News: देश भर मेें किसानों को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। एक ओर दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश से एक किसान का मामला सामने आया है जहां किसान और कलेक्टर का गले लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसान रो रहा है।

कलेक्टर ने फसलों का लिया जायजा 

दरसल मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक मामला आया है जो किसानों को राहत दे सकती है। प्रदेश में इन दिनों बारिश के साथ ओले गिरे है जिसके कारण इस बार फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों पर ओले गिरने से किसान परेशान हो गए है। खेतों में पहुंचकर जिला कलेक्टर ने फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया।

किसानों को दिलाया भरोसा 

कलेक्टर ने खेत में हुए नुकसान के लिए किसानों को धीर बंधाया है। उन्हें विश्वास दिलाया कि खेतों में हुए नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, अपना खून-पसीना बहाते हैं। तब बहुत मुश्किल से फसल तैयार होती है। ओले गिरने से किसानों की उम्मीदें मिट्टी में मिल जाती है।

किसान को लगया सीने से 

कलेक्टर अवि प्रसाद पाली, मवई और कुमारी गांवों के खेतों के अलावा जुझारी गांव के खेतों में जायजा लेने पहुंचे। यहां फसलों के नुकसान को देखकर विश्वास जतायाकि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रशासन किसानों के साथ है। उन्हें फसल की क्षति पूर्ति मिलेगी। फसल की जानकारी देते हुए किसान खुद को नही संभाल पाया और वह कलेक्टर के सामने फफक-फफक कर रोने लगे। इस पर कलेक्टर ने किसान को गले लगाकर धीर बंधाया और विश्वास दिलाया कि मुश्किल की घड़ी में प्रशासन उनके साथ है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox