होम / Katni survey: बीजेपी सांसद के काम से कितनी खुश जनता? कटनी से सामने आया चौकाने वाला सर्वे

Katni survey: बीजेपी सांसद के काम से कितनी खुश जनता? कटनी से सामने आया चौकाने वाला सर्वे

• LAST UPDATED : July 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Katni survey/ Vinod kumar baghel: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमने कटनी विधानसभा का सर्वे किया है। कटनी के खजुराहो लोकसभा में कई वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा लेकिन कटनी हमेशा उपेक्षा का शिकार रही। कटनी में सांसदों द्वारा किसी प्रकार की विशेष उपलब्धि कटनी जिले के वासियों को नहीं मिली है। इस बात का जायजा हमारे संवाददाता ने लिया। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट में कटनी जिले की तीन विधानसभा में शामिल है। जिसमें मुड़वारा विधानसभा बहोरीबंद विधानसभा बिजराघवगढ़ विधानसभा शामिल है। बता दें कि इन विधानसभाओं में विष्णुदत्त शर्मा 4 लाख  92 हजार 382 जीत हासिल की। बी डी शर्मा को 811135 और कविता सिंह को 318753 वोट जीत हासिल की थी।

मिली जुली प्रतिक्रिया

हम बात करें मुड़वारा विधानसभा की तो कुछ लोगों ने बताया कि सांसद द्वारा काफी उपलब्धियां है और सांसद बीडी शर्मा द्वारा जिले विकास को लेकर उनके द्वारा दी गई। जिसमें बरगी नहर तट व ओवर ब्रिज जैसे अन्य कामों को बीड़ी शर्मा द्वारा किया गया। वहीं आमजन की बात करें तो उनका मानना है कि बीडी शर्मा जब से सांसद बने हैं तब से सालों में एक बार आते हैं और बीडी शर्मा द्वारा किसी भी प्रकार की उपलब्धि कटनी जिले को नहीं मिली।

मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

कई वर्षों से कटनी में मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। किसी प्रकार की विशेष उपलब्धि नहीं रही। लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया। कुछ लोगों का मानना है कि सांसद कटनी आते जरूर है लेकिन वह अपने कार्यकर्ताओं और कई उद्घाटनों में शामिल होने के लिए। कुछ लोगों का मानना है कि इस बार बदलाव की स्थिति भी देखी जा सकती है। कटनी जिले में सांसद द्वारा कोई भी ऐसी विशेष उपलब्धि लोगों को दिखाई नहीं दे रही है।

बदलाव की स्थिति संभव

कुछ का मानना है कि अगर पार्टी कोई दूसरा व्यक्ति खड़ा होता है तो शायद ही भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जीत हासिल कर सकती है। कुछ लोगों ने मोदी फैक्टर की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर चेहरा बदलता है तो शायद लोकसभा की सीट पर भाजपा का कब्जा फिर से बरकरार रहेगा। कुछ का मानना है कि इस बार बदलाव की स्थिति भी देखी जा सकती है क्योंकि भाजपा का कब्जा कई वर्षों से देखने को मिल रहा है लेकिन कटनी जिले में कोई भी उपलब्धि ना होने के कारण भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना भी देखना पड़ सकता है।

कटनी एमपी सर्वे रिपोर्ट, 200 सैंपल

1- क्या आपके सांसद क्षेत्र में रहते हैं ?
    A- हां ———– 80
    B- नहीं ——— 90
    C-पता नहीं —- 30

2- क्या आप अपने सांसद के कामकाज से खुश हैं ?
    A- हां ———– 50
    B- नहीं ——— 120
    C-पता नहीं —- 30

3-पार्टी के आधार पर वोट देंगे ?
    A- हां ———– 60
    B- नहीं ——— 100
    C-पता नहीं —- 40

4- मौजूदा सांसद की जगह उम्मीदवार बदला जाए ?
    A- हां ———– 100
    B- नहीं ———- 60
    C-पता नहीं —– 40

5- 2024 आम चुनाव में क्या मोदी फैक्टर करेगा काम ?
    A- हां  ———– 60
    B- नहीं ———- 100
    C-पता नहीं —– 40

6- 2024 चुनाव में क्या मौजूदा सांसद को वोट करेंगे ?
    A- हां ——— 30
    B- नहीं ——– 150
    C-पता नहीं —- 20

7- उम्मीदवार के नाम पर वोट देंगे ?
    A- हां ——— 100
    B- नहीं  —— 60
    C-पता नहीं — 40

Also Read: चुनाव से पहले कमलनाथ ने चला बड़ा दांव कहा-सरकार आते ही कराएंगे जातिगत जनगणना