प्रदेश की बड़ी खबरें

Khandwa News: पिता नाबालिग बेटी से करता था दुष्कर्म, लड़की का दर्द सुन पड़ोसियों की मदद से मामला पहुंचा थाने

India News MP (इंडिया न्यूज), Khandwa News: बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र से शर्मनाक खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के एक ग्रामीण गांव में रहने वाले एक पिता पर उसकी बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां उसके पिता की पिटाई से तंग आकर घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद पिता लगातार कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। अपने पिता की इस बुरी हरकत से परेशान होकर नाबालिग ने अपने साथ हो रही इस हैवानियत का जिक्र अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से किया, तभी मामला थाने पहुंच गया। इधर, शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित ने दादी को बताई घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक पीड़ित नाबालिग बेटी ने अपने पिता की गंदी हरकत से परेशान होकर पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी को अपने साथ हुई शर्मनाक हरकत के बारे में बताया। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाली दादी ने गांव के उपसरपंच और पीड़ित बच्ची के नाना को घटना की जानकारी दी। वहीं उसके बाद परिवार से हिम्मत पाकर पीड़िता खकनार थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया कि बुधवार रात ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago