होम / Khargone News: जगद्गुरु माउली सरकार को मिली जान से मारने की धमकी, खत में लिखी ये बात

Khargone News: जगद्गुरु माउली सरकार को मिली जान से मारने की धमकी, खत में लिखी ये बात

• LAST UPDATED : January 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़वाह स्थित नर्मदा उत्तर तट के बड़े सन्तों में से एक जगद्गुरु माउली सरकार के नाम से जाने वाले संत को धमकी भरा खत मिला है, जिसमें उन्हें अयोध्या आने जाने के रास्ते में जान से मारने की धमकी मिल गई है। ये खत उन्हें अमरावती जिले के रुकमणि विदर्भ पीठ कोंडन्यपूर स्थित आश्रम में मिला है।

संत का जीवन राष्ट्र एवं धर्म को समर्पित

आपको बता दें कि जगद्गुरु बीते डेढ़ महीने से अपनी मुख्य पीठ पर इसी आश्रम में है। खत में लिखा गया है कि वे अपने बयानों में आदिवासी हिन्दू समाज एवं धर्म, राष्ट्र जागरण की बार-बार बात कर रहे है। जिसे लेकर ही उन्हें धमकी भरा खत मिला है। इस खत में लिखा है कि उन्हें अयोध्या से आने-जाने के दौरान जान से मारने की धमकी मिली है। इस कड़ी में जगद्गुरु ने कहा की वे संत है और संत का जीवन राष्ट्र एवं धर्म को समर्पित रहता है। वे अपने धर्म एवं देश जागरण के कार्य में पूरी ताकत के साथ जूटेगे। लेकिन प्रभु राम के दर्शन के लिए भी अवश्य जाएंगे।

जगद्गुरु ने कही ये बात

जगद्गुरु ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि यह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उनके गादी स्थान पर आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश पाटिल को मिला है। आश्रम ट्रस्ट की मीटिंग थी तो उस समय सभी ट्रस्टी मौजूद थे। लेकिन इस दौरान जगद्गुरु आश्रम में मौजूद नहीं थे। शाम 6 बजे जब वे आश्रम लौटे तो उन्हें यह खत सुरेश पाटिल द्वारा बताया गया। साथ ही जगद्गुरू ने कहा कि वे हिन्दू है, हिन्दू जागरण, धर्म प्रचार उनका धर्म है। वे किसी भी धमकियों से डरने वाले नहीं है।
ये भी पढ़ें : 
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox