Khelo india Youth Game: शिवराज सिंह ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का किया शुभारंभ

भोपाल: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश यूथ गेम्स की पहली बार मेजबानी कर रहा है। यह मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट  30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग शहरों में चलेगा। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुल 27 खेल आयोजित होंगे। 

शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के कोने-कोने से पधारे खिलाड़ियों का दिल से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को सुंदर कल देने, खिलाड़ियों को स्वर्णिम भविष्य गढ़ने और नए भारत का स्वप्न साकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है-शिवराज

खेलो इंडिया यूथ गेम्स सचमुच में ऐतिहासिक है। सीएम ने कहा कि हमारे यहां अतिथि देवो भव: की परंपरा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है, जो आंखों में आंखें डालकर बात करता है तो पूरे विश्व के कल्याण की कामना भी करता है। आज जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रारंभ हो रहे हैं, तब मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि कल ही भारत की बेटियों ने अंडर 19 में विश्व कप जीता है। मैं उनको बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश की बेटी सौम्या ने विनिंग शॉट लगाया है। खेलों में देश बढ़ रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले मध्य प्रदेश में खेलो का बजट पांच करोड़ रुपये हुआ करता था, जो अब 387 करोड़ हो गया है।

पिछले यूथ गेम्स में 38 पदक मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते

सीएम शिवराज ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए मध्य प्रदेश में धन की कमी नहीं रखी जाएगी। 18 खेलों की 11 अकादमियां मध्य प्रदेश में स्थापित की गई हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि पहले मध्य प्रदेश को खेलो में कहीं नाम नहीं होता था, लेकिन पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 38 पदक मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते थे। खेलो इंडिया गेम्स टेलेंट सर्च के नए खिलाड़ी गढ़ने का मंच है। कल आप एशियाड, ओलंपिक में खेलेंगे।

खेल भावना की होनी चाहिए जीत

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बेटा-बेटी जो पदक जीतकर आएंगे, उनको आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें। हार जीत खेल में होती है। इसमें अनावश्यक दबाव से बचिए। हमेशा याद रखें खेल भावना की जीत होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रारंभ करने की घोषणा करता हूं। जोश दिखा दो, जान लगा दो, हिंदूस्तान का दिल धड़का दो…।

खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया

केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया है। मध्यप्रदेश में देश के कोने -कोने से आए सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स जब पिछली बार हरियाणा में हुआ था तो कई रिकार्ड टूटे जिसमें लड़कियों की अच्छी भूमिका रही। मध्यप्रदेश में भी ऐसे ही कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। भारत के युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में परम्परागत खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में गायिका नीति मोहन ने नर्मदा अष्टक की दी प्रस्तुति

टीटी नगर स्टेडियम के मैदान में 100 मीटर का स्टेज बनाया गया है। जिस पर मध्य प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। स्टेज पर नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम बेटिका, श्री महाकाल महालोक, सांची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर का किला बनाया गया है। स्टेडियम कार्यक्रम के शुभारंभ पर आतिशबाजी और लेजर शो की रोशनी से जगमगा गया। कार्यक्रम में गायिका नीति मोहन ने नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति दी। मशहूर गायक शान, अभिलिप्सा पांडा, नटराज डांस ग्रुप, प्रिंस डांस ग्रुप जी-20 की वसुधैव कुटुम्बकम पर शानदार प्रस्तुति दी जाएग

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago