होम / Kuno National Park: कूनो में मादा चीता ने 5 नहीं 6 को दिया जन्म, पढ़ें पूरा मामला

Kuno National Park: कूनो में मादा चीता ने 5 नहीं 6 को दिया जन्म, पढ़ें पूरा मामला

• LAST UPDATED : March 18, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी है। कुछ दिनों पहले मादा चीता गामिनी के 5 बच्चों की फोटो सामने आई थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि उसने 5 नहीं, बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया ह। वन विभाग के पहले केवल को पहले शावक ही दिखाई दिए थे, लेकिन निगरानी के दौरान आज 18 मार्च को एक और शावक नजर आया। इसकी फोटो केंद्रीय वन मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म X पर शेयर की हैं।

चीतों का यह पहला वंश 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के बाद साफ है कि भारत में चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। साथ ही लिखा कि गामिनी की उम्र अभी 5 साल है। इसके साथ ही भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। गामिनी भारत की धरती पर मां बनने वाली चौथी मादा चीता है। साथ ही दक्षिए अफ्रीका से लाए गए चीतों का यह पहला वंश है।

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट (Kuno National Park)

आगे लिखा कि नामीबिया से लाए गए चीतों का ही वंश बढ़ रहा अभी कूनो नेशनल पार्क में बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टॉफ को बधाई दी है। कूनो नेशनल पार्क में बड़े और छोटे चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है। अब बता दें कि आज केंद्रीय वन मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म X पर शेयर की हैं। जिसमें बताया गया कि माता चीता गमिनी ने उस दिन 5 नही 6 शावकों को जन्म दिया था। साथ ही बता दें कि अब शावकों की संख्या 13 नही 14 हो गई है।

ये भी पढ़ें :

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox