Ladli Behna Yojana:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 4 अप्रैल को खंडवा में दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें 1 लाख महिलाओं के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। करीब ढाई घंटे मुख्यमंत्री खंडवा में रहेंगे।स इस दौरान रोड शो भी करेंगे। संभव है कि अवधूत संत श्री दादाजी धूनीवाले के दरबार भी जाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटे हैं।
2 हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। स्व सहायता समूह की महिलाएं ढोल बजाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर लाडली बहना योजना के लिए आभार व्यक्त करेंगी।
लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं। हरसूद रोड पर नहालदा के पास एक बड़े मैदान को सभास्थल बनाया गया है। यहां सीएम के लिए मंच बनने लगा है। 600 बसों के माध्यम से यहां महिलाओं को लाया जाएगा। 1 लाख महिलाओं को जुटाना बड़ी चुनौती है। ऐसे में अलग-अलग महिला मंडलों से भी मंथन जारी है। स्व सहायता समूह की महिलाएं ढोल बजाने की प्रैक्टिस भी सभास्थल पर ही कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री के सभा को संबोधित करने के बाद आरएसएस के जिला कार्यालय जाने, रोड शो करने और दादाजी मंदिर जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भी मंथन जारी है। मुख्यमंत्री कई कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
यह भी पढ़े: ‘ग्राहक संतुष्टि सर्वे में भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट को मिला तीसरा स्थान’
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…