होम / वकील नायडू PFI के निशाने पर, ‘सिर तन से जुदा करने की मिल रही है धमकी’

वकील नायडू PFI के निशाने पर, ‘सिर तन से जुदा करने की मिल रही है धमकी’

• LAST UPDATED : February 6, 2023

इंदौर। Advocate Naidu on target of PFI: मध्य प्रदेश में धार्मिक नारेबाजी के आरोप में पकड़े गए हिंदूवादियों के लिए पैरवी कर रहे वकील को जान से मारने की धमकी मिली रही है। इन आरोपियों ने वकील को उदयपुर की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी।

बाइक पर आए इन दोनों धमकीबाजों के सीसीटीवी पुलिस ने प्राप्त कर लिया हैं। पुलिस इन संदिग्धों की और जानकारी जुटा रही है।

वकील नायडू PFI के निशाने पर

पॉपुलर फ्रँट ऑफ़ इंडिया (PFI) इंदौर में सक्रिय होने के बाद से ही एडवोकेट नायडू हिंदूवादियों की ओर से कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। नायडू लव जिहाद जैसे मामलों में भी आरोपियों पर कोर्ट में आपत्ति जता रहे थें। बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से उकसाने वाले संगठन के निशाने पर थे। नायडू विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक भी हैं।

दो बाइक सवारों ने दी थी धमकी

सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस की मानें तो एडवोकेट अनिल नायडू को शनिवार को दो बाइक सवारों ने धमकी दी थी। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि उन्होंने किन लोगों के कहने पर नायडू को धमकाया।

नायडू की कोर्ट से अपील

इंदौर में पठान फिल्म के रिलीज विरोध के दौरान हुई धार्मिक नारेबाजी को लेकर खजराना में सड़क पर कुछ हिंदूवादियों के साथ मारपीट कर सड़क पर जाम लगा दिया था। इसके साथ ही सदर बाजार में सिर तन से जुदा करने के नारे भी लगाए थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने इंदौर मे आग लगाने की धमकी भी थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां की थी। सदर बाजार थाने में चल रहे दोनों मामलों में आरोपियों को जमानत देने के मामले में कोर्ट में अनिल नायडू ने आपत्ति जताई थी। वहीं खजराना के मामले में भी केस दर्ज कुछ आरोपियों को लेकर नायडू ने कोर्ट में अपील की है।

फ्लैट से गायब हुए दस्तावेज

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक डीएनएस अस्पताल के पीछे नूरजहां का फ्लैट है। जिसमें ताला लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में पिछले कुछ दिनों से कई फ्लैट के ताले टूटे है। जिसमें नूरजहां का फ्लैट भी शामिल है। यहां से कुछ दस्तावेज भी गायब हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में वीडियो बनाया है। वही एमआईजी पुलिस भी मामले में गोपनीय तरीके से जांच मे जुटी हुई है।

Report by: Ritesh mishra

यह भी पढ़ें: एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित बांध पर शुरू हुआ स्काडा सिस्टम, अब एक बटन से खुलेंगे गेट

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox