Lakshman Singh
India News (इंडिया न्यूज़), Lakshman Singh: मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने चुनाव से पहले अपने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषणा कर दी है। जिसमें सबसे खास बात यह है कि ये सारे वो सीटें हैं जिसपर पिछले चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।
बता दें कि बीजेपी ने चंचौड़ा के उम्मीदवारी में बदलाव किया हैं। इस सीट से ममता मीणा की जगह प्रियंका मीणा को टिकट दिया गया है। बता दें कि प्रियंका मीणा इसी साल फरवरी में बीजेपी से जुड़ी थी। वहीं प्रियंका मीणा दिल्ली में पदस्थ आईआरएस अधिकारी की पत्ती भी है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह इस क्षेत्र से आते हैं तो प्रियंका मीणा के लिए यह कठिन मुकाबला होने वाला है। क्योंकि लक्ष्मण सिंह के पास काफी सालो का अनुभव है। उन्होंने लोकसभा के सांसद और मध्यप्रदेश के विधायकी दोनों का ही अनुभव लिया है। ऐसे में प्रियंका इसमें बिल्कुल नई खिलाड़ी है।
बता दें कि चाचौड़ा का भी अपना इतिहास है। इस सीट पर काफी पहले से ही कांग्रेस काबिज है। साल 1993 से ही कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल कर रही है। हालांकि बीच में साल 2013 में बीजेपी की ममता मीणा ने कांग्रेस के तत्तकालीन विधायक शिवनारायण मीणा को हरा दिया था। जिसके बाद साल 2018 में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को बदलकर लक्ष्मण सिंह को टिकट था। लक्ष्मण सिंह ने ममता मीणा को हरा दिया। दिग्विजय सिंह की तरह लक्ष्मण सिंह भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्हें कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी लगती है। साथ ही उन्होंने सिंधिया की तारीफ भी की थी।
Also Read: कमलनाथ के आरोप पत्र पर बीजेपी का पलटवार
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…