होम / Road accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में तेंदुए की मौत!

Road accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में तेंदुए की मौत!

• LAST UPDATED : December 29, 2022

इंडिया न्यूज, धार (Dhar -Madhya Pradesh)

Road accident: मध्यप्रदेश के धार जिले से सड़क हादसे की अनोखी खबर आ रही है। जहां इस हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गई है। मामला धामनोद वन परिक्षेत्र का है। जहां बीती रात एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है।

यह भी पढ़े: MP: पंचायत में लटका रहता है ताला, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकार की योजना का लाभ

जानकारी मिली है, कि हादसा गणपति घाट में वन परीक्षेत्र धामनोद में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाते वक्त गुआ। तेंदुआ रात करीब 2:30 फोरलेन क्रॉस कर रहा था। इस बीच किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

हादसे में तेंदुए की मौत का पहला मामला

देखा जाए तो सड़क हादसे में तेंदुए की मौत का यह पहला मामला है। जानकारी के अनुसार बीती रात तेंदुआ फोरलेन पार कर रहा था। इसी बीच वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई है। धामनोद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पीएम के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, वाहन के संबंध में जांच की जा रही है। एबी रोड पर भारी ट्रैफिक रहता है, ऐसे में हादसों की आशंका बनी रहती है। खासकर गणपति घाट की पहचान हादसों से ही होती है। लेकिन इस गणपति घाट में पहली बार किसी जंगली जानवर की मौत हुई है।

यह भी पढ़े: MP Nagariya Nikay Chunav: मध्‍य प्रदेश में 19 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा, जानें चुनाव की तारीखे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox